मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार , 'वोट के लिए स्टेज पर नाच भी देंगे'

मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार , ‘वोट के लिए स्टेज पर नाच भी देंगे’

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में सियासी तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। महागठबंधन के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके में आयोजित अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल के विवादित बयान ने एनडीए और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग को और भड़का दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, “आज की तारीख में पीएम मोदी वोटों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए। अगर आप कहोगे नरेंद्र मोदी जो आप ऐसा ड्रामा करो वो कर देंगे। आप कहेंगे कि हम आपको वोट देंगे आप स्टेज पर आकर नाचिए तो वो स्टेज पर आकर नाच भी देंगे।” राहुल ने आगे कहा, “जो भी करवाना है चुनाव से पहले करवा लो लेकिन चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी नहीं दिखाई देंगे।”

इसके अलावा, राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने नीतीश को “रिमोट कंट्रोल से चलने वाला” बताया और कहा कि भाजपा उनके चेहरे का इस्तेमाल कर रही है, जबकि असली सत्ता दिल्ली के हाथों में है। राहुल ने पिछले 20 वर्षों में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कोई खास प्रगति न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “नीतीश खुद को अतिपिछड़ा वर्ग का बताते हैं, लेकिन इन दो दशकों में युवाओं को क्या मिला? अडानी जैसे उद्योगपतियों को एक-दो रुपये में जमीन दे दी जाती है, लेकिन नौकरियां कहां हैं?”

रैली में राहुल गांधी के साथ मंच पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे, जो महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। राहुल ने ‘मेड इन बिहार’ का नारा देते हुए नोटबंदी और जीएसटी को छोटे कारोबारियों के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने छोटे व्यवसाय खत्म कर दिए, अब हर सामान पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा है। हमें ‘मेड इन बिहार’ चाहिए।”

राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। पार्टी के नेताओं ने राहुल को “नाकाम नेता” करार देते हुए कहा कि वे हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। एक भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “राहुल जी खुद चुनावी हार के डर से डांस कर रहे हैं। बिहार की जनता विकास और स्थिरता के लिए एनडीए को चुनेगी।” सोशल मीडिया पर भी भाजपा समर्थकों ने राहुल के बयान को लेकर मीम्स और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है।

बिहार में 14 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए (भाजपा-जेडीयू) और महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, तेजस्वी यादव और राजनाथ सिंह जैसे नेता भी अपनी रैलियों में विपक्ष पर तीखे हमले कर रहे हैं। योगी ने ‘जंगलराज’ का जिक्र किया, तो अमित शाह ने लालू और सोनिया पर बेटों को सीएम-पीएम बनाने का सपना देखने का आरोप लगाया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now