राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा सरदार पटेल का जीवन : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा सरदार पटेल का जीवन : बाबूलाल मरांडी

Share
Link copied

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पटना भाजपा कार्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित था। आजादी के बाद उन्होंने देश की 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर एक सांस्कृतिक भारत को राजनीतिक भारत में बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि “देश उनके इस योगदान को युगों-युगों तक याद रखेगा।”

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि सरदार पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत में शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की स्थापना की। साथ ही, एक किसान नेता के रूप में उन्होंने सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा दिया और श्वेत क्रांति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल की दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण की सोच को कांग्रेस पार्टी ने समय रहते महत्व नहीं दिया, जिसके कारण देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।” बाबूलाल मरांडी ने नई पीढ़ी से अपील की कि वे सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लें और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow