महिला विश्व कप 2025: भारत vs दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहली बार खिताब की जंग, रविवार को नवी मुंबई में महामुकाबला
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का रोमांचक सफर अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से फाइनल में होगा। दोनों टीमें विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए आमने-सामने होंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। यह भारत का महिला विश्व कप में तीसरा फाइनल है। इससे पहले मिताली राज की अगुवाई में टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी।
अब भारत तीसरी बार फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। दोनों देशों के बीच अब तक 34 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 20 जीत दर्ज की हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 14 मुकाबलों में सफलता मिली है। हालांकि, विश्व कप के संदर्भ में दोनों टीमें बराबरी पर हैं दोनों ने एक-एक मैच जीता है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहने की उम्मीद है, जहां भारतीय फैंस अपनी टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनते देखने के लिए बेकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भी मजबूत फॉर्म में है और पहली ट्रॉफी की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
















