मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि
बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता तथा पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर, स्मृति शेष नेमनारायण महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पैतृक आवास पहुंचे, जहां वे दिवंगत नेमनारायण महतो के ‘ब्रह्मभोज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री बेबी देवी तथा उनके परिजनों से मुलाकात की और गहन संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना प्रदान की। गौरतलब है कि विगत 21 अक्टूबर 2025 को नेमनारायण महतो का निधन हो गया था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

















