हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश की नवगठित कार्यसमिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक 21 दिसंबर को रांची में

हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश की नवगठित कार्यसमिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक 21 दिसंबर को रांची में

Share
Link copied

रांची : हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु समर्पित अखिल भारतीय संस्था हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश की नवगठित प्रांतीय कार्यसमिति की प्रथम बैठक आगामी 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को रांची में आयोजित की जा रही है। बैठक होटल सिटी पैलेस, सर्कुलर रोड, लालपुर, रांची में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी।

इस अवसर पर हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने मार्गदर्शन से झारखंड प्रदेश इकाई को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेंगे।

बैठक के प्रमुख एजेंडे:

* नवगठित प्रांतीय कार्यसमिति का औपचारिक परिचय

* वर्ष 2026 की साहित्यिक कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना

* झारखंड में हिंदी भाषा-साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु प्रभावी रणनीति बनाना

* प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक सशक्तिकरण

* स्थानीय स्तर पर साहित्यिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के ठोस उपाय

हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय एवं महामंत्री डॉ. सुनीता कुमारी ने संयुक्त बयान में सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “यह बैठक झारखंड में हिंदी साहित्य के नवजागरण का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी। सभी की सक्रिय सहभागिता से हम राज्य के कोने-कोने तक हिंदी साहित्य की अलख जगा सकेंगे।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow