झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 105493 पहुंचा.
Team Drishti.
देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 105493 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 269 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 606 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 05 मरीज की मौत हुई है.
झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 65, बोकारो से 18, चतरा से 1, देवघर से 7, धनबाद से 43, पूर्वी सिंहभूम से 49, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 5, हजारीबाग से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 8, पलामू से 18, रामगढ़ से 16, साहेबगंज से 6, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.
झारखण्ड में अबतक 105493 पोजिटिव केस, 3668 सक्रिय केस, 100908 मरीज ठीक हुए और 917 मौतें शामिल हैं.
















