रांची की रोशनी परियोजना के तहत बनाए गए सोलर लाइट्स की बिक्री.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची समाहरणालय परिसर ब्लॉक ए में रांची की रोशनी परियोजना के तहत बनाए गए सोलर लाइट्स की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है। स्वयं सहायता समूह के दीदियों ने यह स्टॉल लगाया है, जहां रांची की रोशनी परियोजना के तहत बनाए गए सोलर लाइट्स की बिक्री की जा रही है। इस स्टॉल पर दो दिनों तक सोलर लाइट की बिक्री की जाएगी। 12 नवंबर से 13 नवंबर 2020 तक आमजन समाहरणालय परिसर पहुंचकर सोलर लाइट खरीद सकते हैं। एक सोलर लाइट की कीमत ₹160 है।
रांची उपायुक्त छवि रंजन ने भी स्टॉल का जायज़ा लिया और सोलर लाइट खरीदा। स्वयं सहायता समूह की दीदियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थाई प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गई पहल है। उपायुक्त ने कहा कि दीपावली के मौके पर रांची वासियों के छोटे से सहयोग मात्र से स्वयं सहायता समूह के दीदियों के घर भी खुशियां आ सकेंगी।

















