हाथी का बच्चा गिरा कुएं में, ग्रामीणों नें निकाला.
Team Drishti
रामगढ़ : रामगढ़ ज़िला में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर जारी है। रामगढ़ के गोला में ऐसे ही एक जंगली हाथियों का झुंड से लोग काफी परेशान हैं। आज रामगढ़ के गोला प्रखंड क्षेत्र के रकुवा गांव में आज सुबह 4 बजे तड़के में हाथी का एक बच्चा कुएं में डुब गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुएं से सकुशल निकाल लिया गया है।
हाथियों का आतंक गोला क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। शाम ढलते ही गजराजों का झुंड गांव में प्रवेश कर लोगों के खेतों में लगे फसलों को खाते हुए रौंद कर बर्बाद कर देते हैं। साथ ही घरों व चहरदिवारियों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इतना ही नही लोगों पर भी निशाना लगा कर वार कर देते हैं। जिस करण दर्जनों लोगों की मौत भी हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।
बीती रात को भी रकुवा में लगभग आधा दर्जन के झुंड हाथी में विचरण कर रहे थे। इसी क्रम में सुबह तड़के में एक बच्चा कुआं में डुब गया,जो स्थानीय ग्रामीण व वन विभाग के पदाधिकारियों के मदद से सुरक्षित निकला गया। मौके पर वन विभाग के कईं अधिकारी व आसपास के कई ग्रामीण मौजूद थे।

















