दिवाली की रोशनी में नाबालिक के जिंदगी में अंधेरा।।

Awantika Roy Ranchi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है इस घटना को लेकर नाबालिक के घर वालों ने बुधवार 11 नवंबर को लोअर बाजार थाना में गैंगरेप के आरोपियों अरमान और सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था दोनों आरोपी अरगोड़ा के रहने वाले हैं सिटी डीएसपी ने बताया कि मामला पुलिस के पास आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपी को रात में गिरफ्तार किया वहीं दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक आरोपी की पहचान नाबालिक के साथ थी उसने पहले अपने प्रेम जाल में नाबालिग को फसाया फिर अपने दोस्तों के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया दोनों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में गैंगरेप और पोक्सो का मामला दर्ज किया गया मामला दर्ज होने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने नाबालिक का मेडिकल कराया वहीं नाबालिक का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा मिली जानकारी के अनुसार सरफराज लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पीड़िता का पड़ोसी है और मार्बल टाइल्स लगाने का काम करता है उसने पीड़िता से दोस्ती कर उसे लालच देकर अरगोड़ा के दीपाटोली अरमान के घर पर ले गए और वहां जाकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया फिर सरफराज ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी तो घर वालों ने लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया उसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए दोनों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया पूछताछ जारी है और आगे भी कार्यवाही की जा रही है

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now