गढ़वा पुलिस ने यूपी के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जनता के सामने कराया पैदल मार्च
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद गढ़वा पुलिस ने उन्हें जनता के सामने पैदल मार्च कराया, ताकि लोगों में अपराधियों के प्रति खौफ खत्म हो सके और पुलिस की सतर्कता का संदेश जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है कि 29 नवंबर को गढ़वा जिले के नगर उंटारी क्षेत्र में इन अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चलाकर लूटपाट की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT ने मेहनत से मामले का उद्भेदन किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद अपराधियों को जनता के सामने पैदल मार्च (TRP) कराया गया। पुलिस का मानना है कि इससे आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा और अपराधियों का मनोबल टूटेगा।
एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज में अपराधियों पर सख्ती बरती जा रही है, वहीं झारखंड की गढ़वा पुलिस ने भी इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने अपराधियों से हथियार और अन्य सबूत भी बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

















