क्रिसमस पर ईसाई धर्मगुरुओं से मिले सुबोधकांत सहाय, दी शुभकामनाएं

क्रिसमस पर ईसाई धर्मगुरुओं से मिले सुबोधकांत सहाय, दी शुभकामनाएं

Share
Link copied

रांची : क्रिसमस के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को रांची में विभिन्न ईसाई धर्मगुरुओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सुबोधकांत सहाय ने सबसे पहले आर्च बिशप हाउस पहुंचकर आर्च बिशप विंसेंट आइंद से भेंट की। इस दौरान उन्होंने फूलों का गुलदस्ता और क्रिसमस केक भेंटकर क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी। इसके बाद उन्होंने एजी चर्च के पास्टर जॉन, सामलोंग चर्च के पल्ली पुरोहित इग्नेश टोप्पो तथा जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की से भी मुलाकात की और उन्हें भी फूलों का गुलदस्ता एवं केक देकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर ईसाई धर्मगुरुओं ने ईश्वर से प्रार्थना कर सुबोधकांत सहाय को आशीर्वाद दिया।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द, शांति और एकजुटता का संदेश देता है। यह पर्व हमें परस्पर प्रेम के साथ सभी को एक साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि रांची में क्रिसमस का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और हम सभी इस पर्व में शामिल होकर आनंदित होते हैं।

सुबोधकांत सहाय के साथ इस दौरान रोशन लाल भाटिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, दीपक लाल, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोहित सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, विजय शंकर नायक, रवि चंद कपूर, मेहुल दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow