सिमडेगा में पेसा कानून की कैबिनेट स्वीकृति पर झामुमो का भव्य धन्यवाद कार्यक्रम

सिमडेगा में पेसा कानून की कैबिनेट स्वीकृति पर झामुमो का भव्य धन्यवाद कार्यक्रम

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड कैबिनेट द्वारा बहुप्रतीक्षित पेसा (पंचायती राज विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) नियमावली 2025 की स्वीकृति के बाद पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में सिमडेगा जिला मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति द्वारा भव्य धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने किया। इस अवसर पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर मिठाई वितरण किया गया। उत्साहपूर्ण वातावरण में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस फैसले का स्वागत किया।

झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज के आत्मसम्मान, अधिकार और स्वशासन की मजबूत नींव है। इसके लागू होने से ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार मिलेंगे, स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों का नियंत्रण सुनिश्चित होगा और झारखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी।

जिला सचिव मो. सफीक खान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार लगातार आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, मो. सिराजुद्दीन, सरफराज अहमद, जिला संगठन सचिव वकील खान, साइमन समद, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, मो. इरशाद, नुसरत खातून, सुनील खेश, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. सकील अख्तर, अल्पसंख्यक जिला सचिव मो. मिस्टर, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र बड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फूलकुमारी समद, महिला मोर्चा सचिव प्रेमधानी हेमरोम सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now