धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन.
हजारीबाग, कुंदन लाल.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग : झारखण्ड राज्य के 20 वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के जन्मदिन के अवसर पर हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर डीसी श्री आनन्द ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से हमलोग त्याग और बलिदान की प्रेरणा ले सकते हैं। उनका जीवन पर्यंत संघर्ष की गाथा हमे जीवन मे सतत् प्रयत्नशील होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द, हजारीबाग जिले के एसपी कार्तिक एस,डीआरडीए निदेशिका समेत कई पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

















