दुर्गा पूजा को लेकर रांची के पूजा पंडालों का निरीक्षण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान सुगम यातायात, विधि-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों के आसपास वाहनों की पार्किंग, व्यवस्थित पड़ाव और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली), नगर पुलिस उपाधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

रांची पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही है। पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है।

श्राद्धकर्म के बीच जनसमस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को समाधान का निर्देश
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के बीच भी जनसेवा से जुड़े कार्यों में जुटे हैं। अपने…

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, जब्त शराब नष्ट
सिमडेगा: सिमडेगा जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के…
















