20251230 211030

सिमडेगा में अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित समारोह संपन्न, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने दिया सारगर्भित व्याख्यान

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सिमडेगा में आयोजित अटल स्मृति समारोह श्रद्धा और विचार-चिंतन के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने गोष्ठी को संबोधित करते हुए अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा स्थापित की। अटल जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक सुधार, आधारभूत ढांचे का विकास और विदेश नीति में नई दिशा प्राप्त की। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे निर्णयों को देश की प्रगति की मजबूत नींव बताया।

सांसद डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि अटल जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदना और लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक मिलती है। अटल जी का सपना सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे वर्तमान पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अटल जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में समर्पित हों।

कार्यक्रम में प्रणव कुमार, दीप नारायण दास, मुकेश श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, ओम प्रकाश साहू, सुषमा देवी, श्रद्धानंद बेसरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार साझा किए। लक्मन बड़ाईक, ओमप्रकाश साहू, संजय ठाकुर तथा मुकेश श्रीवास्तव ने भी उनकी स्मृतियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री दीपक पूरी ने किया।

कार्यक्रम में संयोजक मुकेश श्रीवास्तव, सहसंयोजक तुलसी साहू, मार्गरेट बा, रवि गुप्ता, नरेंद्र बड़ाईक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संभु भगत, रामविलास बड़ाईक, संजय शर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, दीपनारायण दास, नवीन सिंह, अनूप केशरी, घनश्याम सिंह, श्रीलाल साहू, सतीश पांडेय, नीरज बड़ाईक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरा राम मंडल, चंदन प्रसून, विकास साहू, सीताराम प्रसाद, देवकीनंदन साय, प्रदीप जायसवाल, संटू गुप्ता, करन सिंह, रवि वर्मा, मनिंदर बिंझिया, सुदर्शन सिंह, घनश्याम केशरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा देवी, हंसा देवी, रुनी कुमारी, शकुंतला देवी, सीखा अग्रवाल, राजो देवी, अशोक जायसवाल तथा सुबास महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share via
Share via