खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
सरायकेला-खरसावां : खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित शहीद पार्क में मुख्यमंत्री।हेमंत सोरेन ने शहीद स्मारक (शहीद बेदी) तथा वीर शहीद केरसे मुंडा चौक स्थित शहीद स्मृति-चिह्न पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ गगराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक जगत मांझी तथा पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर खरसावां के अमर वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
गौरतलब है कि 1 जनवरी 1948 को स्वतंत्र भारत में हुआ खरसावां गोलीकांड आदिवासी इतिहास की एक दर्दनाक घटना है, जिसे आजाद भारत का जलियांवाला बाग हत्याकांड कहा जाता है। सरायकेला-खरसावां रियासत के ओडिशा में विलय के विरोध में एकत्रित हजारों निहत्थे आदिवासियों पर पुलिस की गोलीबारी में सैकड़ों लोग शहीद हो गए थे। इस शहादत ने अलग झारखंड राज्य की मांग को और मजबूत किया।
हर वर्ष 1 जनवरी को यहां शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें राज्य के प्रमुख नेता शामिल होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग शहीद स्थल पर एकत्रित होकर अमर शहीदों को नमन किया।

















