20260102 200650

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्माकुमारीज़ झारखंड डेलिगेशन की सौहार्दपूर्ण भेंट, सामाजिक सेवाओं की सराहना

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (झारखंड जोन) के एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस डेलिगेशन का नेतृत्व रांची एवं गुमला सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके शांति दीदी ने किया। प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति जी को संस्थान की विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा तथा सद्भावपूर्ण समाज निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की हृदय से सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी सकारात्मक पहलें समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं।

सौहार्दपूर्ण चर्चा के दौरान राजयोगिनी बीके शांति दीदी ने गुमला एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित कार्यक्रमों जैसे राजयोग मेडिटेशन, युवा जागरण अभियान, विद्यालयों में मूल्य शिक्षा, वृक्षारोपण तथा नशा-मुक्त समाज अभियान का संक्षिप्त विवरण साझा किया। राष्ट्रपति जी ने इन सेवाओं की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि गुमला सेवा केंद्र भविष्य में भी समाज के सभी वर्गों तक शांति, सद्भाव और अध्यात्म का संदेश पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में बीके शांति दीदी के अलावा पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बीके ममता, बीके मंजू, बीके कुसुम, बीके शिव, बीके अमित, बीके मंगल, पंकज भाई सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

मुलाकात के बाद डेलिगेशन के सदस्य बीके शिव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति जी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई यह भेंट एवं उनका मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इससे उनका हौसला बढ़ा है और वे अपने क्षेत्र में नारी उत्थान, बाल उत्थान तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में और अधिक बढ़-चढ़कर सेवा कार्य करेंगे।

Share via
Share via