भाजपा का अनुमंडल कार्यालय घेराव को लेकर बुंडू में तैयारी बैठक संपन्न

भाजपा का अनुमंडल कार्यालय घेराव को लेकर बुंडू में तैयारी बैठक संपन्न

Share
Link copied

रांची/बुंडू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुंडू इकाई द्वारा आगामी 05 जनवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय बुंडू में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक बुंडू स्थित राधारानी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी ने की, जबकि संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी हो गई है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों (पार्षद, मेयर आदि) के अभाव में नगर निकायों में मनमानी तथा भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार भाजपा से डरी हुई है, इसलिए नगर निकाय चुनाव जानबूझकर नहीं कराना चाहती। डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि दलीय आधार पर चुनाव होने से लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने सरकार से अविलंब नगर निकाय चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की।

विशिष्ट अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न वार्डों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव ने भी बैठक को संबोधित किया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत लाहेरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक दास, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, अंबुज रजक, खगेश महतो, सुभाष महतो, महावीर सोनी, कालीचरण मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, बंटी चौधरी, कैलाश हवाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow