भाजपा नें मनाया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भाजपा राँची महानगर जिला के तत्वावधान में बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं इस अवसर उनके संघर्ष, बलिदान और योगदान पर चर्चा किया गया।
कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति अस्मिता के लिए निर्णायक संघर्ष कर ब्रिटिश हुकूमत के दाँत खट्टे करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनकल्याण कारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और जनजातीय समाज के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को यादगार बनाते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अलग झारखंड राज्य की सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड अपना स्थापना दिवस भी मना रहा है और अब इस राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने की जिम्मेवारी हम सबकी है।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अशोक बड़ाईक, राजू सिंह, पंकज वर्मा, अरुण पांडेय, मुकेश सिंह, संतोष मिश्रा, भोला सिंह, अजय गिरी, अनिता वर्मा, सूर्यप्रभात, रोमित नारायण, पप्पू जयसवाल, मनोज झा, कामेश्वर सिंह, मोनिका कौर, कुमुद झा, नीलम चौधरी, मनोज मिश्रा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















