20260103 202244

प्रचारक मतियस एक्का की 25 वर्षीय सेवा की रजत जयंती जुबली धूमधाम से मनाई गई

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के पाकरटांड प्रखंड स्थित सैंडीह गांव में प्रचारक मतियस एक्का की 25 वर्षों की निष्ठावान धार्मिक सेवा की रजत जयंती जुबली समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा एवं उनकी पत्नी महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि धार्मिक सेवा, त्याग और अनुशासन का मार्ग समाज को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने प्रचारक मतियस एक्का की 25 वर्षों की निष्ठा और समर्पणपूर्ण सेवा को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बाड़ा ने आगे कहा कि ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं तथा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और प्रेम ही एक मजबूत समाज की असली पहचान है।

वहीं, जोसिमा खाखा ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक सेवा केवल उपदेश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवन में उतारने का नाम है। प्रचारक मतियस एक्का ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि सेवा, करुणा और विश्वास के माध्यम से समाज को एकजुट किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में फादर ऑस्कर बेक, सिस्टर अमृता एक्का, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, प्रतिमा कुजूर, विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, पंचायत अध्यक्ष सह पंच जाकिरियास मिंज सहित अजय लकड़ा, नोवेल केरकेट्टा, इलियास एक्का, रोहित मिंज, रितेश मिंज, अंकित मिंज, जेनेबिभा लकड़ा, टैगरेंग मिंज, मैक्सिमा एक्का, प्रभा मिंज, अनिल तिर्की, अल्बर्ट एक्का, बिपिन एक्का, सुजाता एक्का, नीमा मिंज, लोलाती मिंज, तेलेस्फोर एक्का, कॉर्नेलियुस सोरेंग, थेयोदोर तिर्की, जॉनसन मिंज, जीवन मिंज, आयुष मिंज, अश्विन मिंज, राहुल एक्का, जयंती मिंज, ब्यूटी एक्का, सरोजनी मिंज, प्रज्ञा मिंज, सोनी एक्का, स्मिता लकड़ा, रोमित तिर्की, सुमन लकड़ा आदि के साथ बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share via
Share via