सिमडेगा: आपसी विवाद में पड़ोसी द्वारा टांगी से हमला, युवक की मौत; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
मामला महाबुआंग थाना क्षेत्र के गट्टीबांधू गांव का है। पुलिस के अनुसार, 03 जनवरी को गांव निवासी चामू कुंडलना को उसके पड़ोसी राम कुंडलना उर्फ छैला राम ने मामूली विवाद में टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चामू को तत्काल सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर महाबुआंग थाना में कांड संख्या 01/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी छैला राम को गिरफ्तार कर लिया। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

















