20260106 190700

रांची जिले के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार से आमजन को त्वरित राहत

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जा रहा है। इस पहल से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न अंचलों में सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। चान्हो अंचल में 89, बेड़ो में 136, राहे में 95, सिल्ली में 51, अरगोड़ा में 72, बुढ़मू में 66, खलारी में 24 तथा बुंडू में 43 आवेदनों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा अन्य अंचलों में भी कई आवेदनों का समाधान किया गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, जाति, आय, आवासीय एवं पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, लगान रसीद तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

कुछ उदाहरण:
– सोनाहातू अंचल में चिरगाडीह पंचायत की यमुना देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तथा बुद्धेश्वर पुरान को आचरण प्रमाण पत्र जारी किया गया।
– सिल्ली अंचल में तिरगा ग्राम की नीलम देवी को पारिवारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
– अनगड़ा अंचल में दुलाल महतो, विनोद कुमार महतो, जमल मुंडा, राजू कुमार एवं मार्शल उरांव के पंजी-2 सुधार एवं जाति शुद्धि संबंधी आवेदनों का निस्तारण।
– मांडर अंचल में बेबी कुमारी एवं गुलशन खातून को जाति प्रमाण पत्र जारी।
– नगड़ी अंचल में टुण्डूल ग्राम की दीपिका को लगान रसीद दी गई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय आने की जरूरत न पड़े।

Share via
Share via