मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री दंपति को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुलाकात करने वालों में सांसद सुखदेव भगत, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा एवं अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी अतिथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। यह मुलाकात नववर्ष के अवसर पर शिष्टाचार भेंट एवं राज्य के विकास संबंधी चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now