दावोस में बड़ी सफलता: इंफोसिस ग्लोबल के साथ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बैठक, टेक्नोलॉजी और एआई में सहयोग की दिशा तय

दावोस में बड़ी सफलता: इंफोसिस ग्लोबल के साथ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बैठक, टेक्नोलॉजी और एआई में सहयोग की दिशा तय

Share
Link copied

दावोस/रांची : विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने ग्लोबल टेक जायंट इंफोसिस के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। कैलिफोर्निया स्थित इंफोसिस ग्लोबल के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आशीष कुमार दास से हुई इस मुलाकात में झारखंड के दीर्घकालिक विकास विजन, तकनीक-आधारित प्रगति और एआई सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इंफोसिस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों और दूरदर्शी विजन की खुलकर सराहना की। खास तौर पर राज्य सरकार की।री-स्किलिंग पहल, टेक्नोलॉजी टॉवर की परिकल्पना और खनन क्षेत्र में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के प्रयासों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया गया। बैठक में झारखंड के युवाओं को डिजिटल कौशल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त बनाने पर सहमति बनी। इंफोसिस के विंग्सपैन प्लेटफॉर्म को इसमें प्रमुख भूमिका निभाने की संभावना पर आगे बातचीत का प्रस्ताव रखा गया।

खनन क्षेत्र में उत्पादकता, सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने के लिए इंफोसिस द्वारा विकसित एआई-आधारित डिजिटल समाधानों को प्रस्तुत करने पर भी सहमति हुई। इस दिशा में फरवरी 2026 में एक वर्चुअल सत्र आयोजित करने का फैसला लिया गया।

इंफोसिस की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को इंफोसिस हाउस का भ्रमण करने का निमंत्रण दिया गया, जहां कंपनी के अत्याधुनिक एआई नवाचारों का प्रदर्शन होगा।

यह बैठक झारखंड में डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास और तकनीक-आधारित औद्योगिक प्रगति को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। दावोस में सीएम हेमंत सोरेन की ये बैठकों से राज्य के युवाओं को मजबूत भविष्य की दिशा मिल रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow