पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 25 जनवरी को सिमडेगा में करेंगे भव्य दौरा: भाजपा ने की जोरदार तैयारियां

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 25 जनवरी को सिमडेगा में करेंगे भव्य दौरा: भाजपा ने की जोरदार तैयारियां

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sat, 24 Jan 2026 10:36 AM (IST)

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिमडेगा जिला इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आगामी दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 जनवरी को उनका सिमडेगा आगमन होने जा रहा है, जहां उनका बाजा-गाजा, ढोल-नगाड़ों और नृत्य टोलियों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक पुरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिला संयोजक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अर्जुन मुंडा जी का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत @2047 – जी राम जी’ (VBG Ram Ji) कार्यक्रम के तहत विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन करना है। साथ ही, आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर भी गहन मंथन हुआ।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख (ओबीसी, एसटी, महिला, युवा, किसान, अल्पसंख्यक आदि), मंडल अध्यक्ष, मातृ शक्ति, ज्येष्ठ कार्यकर्ता, गार्जियन और समर्थक भव्य स्वागत में शामिल होंगे। इसके अलावा, हर महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू, नरेंद्र बड़ाईक, विद्या बड़ाईक, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंभु भगत, एसटी मोर्चा अध्यक्ष राकेश रविकांत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरा राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लिबनुष जी, राजा साहब दुर्गभिजय सिंह देव, अनूप केशरी, रवि वर्मा, युवा नेता रामबिलास बड़ाईक, नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलिप साहू सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी को कल के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दौरा भाजपा के लिए संगठन मजबूत करने और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर ले जाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow