हुसैनाबाद थाना प्रभारी को थाना में रील बनाना पड़ा महंगा , वर्दी में रील तो हुई वायरल पर पत्नी संग डांस पर विभागीय जांच शुरू
हुसैनाबाद थाना प्रभारी को थाना में रील बनाना पड़ा महंगा , वर्दी में रील तो हुई वायरल पर पत्नी संग डांस पर विभागीय जांच शुरू

पलामू, 27 जनवरी – झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी एक सोशल मीडिया रील को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर थाना परिसर में पुलिस वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ बनाई गई यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई,
जिसके बाद पुलिस विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।रील में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अपनी पत्नी को पुलिस की टोपी पहनाते नजर आ रहे हैं और दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना परिसर और आधिकारिक यूनिफॉर्म का इस तरह व्यक्तिगत रील के लिए उपयोग होने पर पुलिस की गरिमा व अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विभागीय जांच शुरू
मामले की जानकारी मिलते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए। हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।सोनू चौधरी का सेवा इतिहास
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- इंस्पेक्टर सोनू चौधरी 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं।
- 2024 में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने।
- पिछले कुछ महीनों से हुसैनाबाद थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं।
- इससे पहले वे पलामू जिले के चैनपुर थाना में थानेदार रह चुके हैं।
- हुसैनाबाद क्षेत्र बिहार से सटा हुआ है और पहले नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है।
सोशल मीडिया पर इस रील को लेकर विभिन्न पोस्ट्स और कमेंट्स वायरल हो रहे हैं, जहां लोग पुलिस अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे उत्सव मनाने का तरीका मान रहे हैं, जबकि अधिकांश इसे नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं।पुलिस महकमा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

















