रांची वार्ड नंबर 31से ढोल नगाड़ों के साथ किया नामांकन , उमड़ा जनसैलाब
रांची वार्ड नंबर 31से ढोल नगाड़ों के साथ किया नामांकन , उमड़ा जनसैलाब
रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 31 से पार्षद पद के लिए नीरज कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। उनका नामांकन बेहद उत्साहपूर्ण और भव्य रहा, जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ भारी भीड़ उमड़ी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा मुहल्ला उनके साथ चल पड़ा हो।

इंद्रपुरी, बैंक कॉलोनी, सरवर नगर सहित वार्ड के विभिन्न मुहल्लों से लोगों का जमावड़ा लगा। हर घर से समर्थक मौजूद थे, जो नीरज कुमार की लोकप्रियता और पिछले कार्यों का जीता-जागता प्रमाण है।

समर्थकों ने उन्हें भव्य स्वागत दिया और जीत की शुभकामनाएं दीं।नीरज कुमार ने वार्ड की लंबे समय से लंबित विकास संबंधी समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में वार्ड उपेक्षित रहा है। वे बेहतर सड़कें, स्वच्छता, जल निकासी, बिजली-पानी की उपलब्धता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।

उनके समर्थक उन्हें शिक्षित, कर्मठ और समाजसेवी बताते हैं, जो जन-जन के बीच लोकप्रिय हैं। इस भारी जन-समर्थन से वार्ड 31 में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।


















