रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में चुनावी सरगर्मी: पार्षद उम्मीदवार नीरज कुमार  ने जनता से मांगा सहयोग, वार्ड के पिछले 15 सालों से  विकास के मामले में उपेक्षित होने पर उठाए सवाल ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में चुनावी सरगर्मी: पार्षद उम्मीदवार नीरज कुमार  ने जनता से मांगा सहयोग, वार्ड के पिछले 15 सालों से  विकास के मामले में उपेक्षित होने पर उठाए सवाल ।

रांची, 31 जनवरी : झारखंड में लंबे इंतजार के बाद घोषित नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदान 23 फरवरी और मतगणना 27 फरवरी को प्रस्तावित है। ऐसे में रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 31 हेसल से पार्षद उम्मीदवार नीरज कुमार ने स्थानीय बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और ग्रामवासियों से खुला अपील की है। उन्होंने वार्ड को सुंदर, सुदृढ़ और संपूर्ण बनाने के लिए सहयोग की गुहार लगाई है।

नीरज कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पिछले 15 वर्षों से वार्ड में आवश्यक विकास कार्य नहीं हो पाए, जिसके कारण नाली की उचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, पेयजल और बिजली की सुविधा, खेल मैदान एवं पार्क की कमी, पुलियों का अभाव, सफाई व्यवस्था में सुधार तथा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ वार्डवासियों तक नहीं पहुंच सका।

उन्होंने वादा किया कि यदि चुनाव में सहयोग मिला और वे निर्वाचित हुए तो इन सभी बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे । जनसेवा का अवसर जनता ने दिया तो वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और सभी वार्डो में नंबर वन बनाएंगे ।

जाहिर है वार्ड नंबर 31 में बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। स्थानीय निवासी अक्सर खराब सड़कों, जाम नालियों, अपर्याप्त सफाई और खेल-मनोरंजन स्थलों की कमी की शिकायत करते रहे हैं।

गौरतलब है की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद रांची के 53 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाहरणालय में प्रत्याशी पर्चे खरीद रहे हैं और नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

हालांकि अभी नामांकन की रफ्तार धीमी बताई जा रही है । नीरज कुमार जो विकास, स्वच्छता और समाज कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कह रहे हैं। चुनावी माहौल में वार्डवासी अब उम्मीदवारों के पिछले रिकॉर्ड, योजनाओं और विश्वसनीयता पर नजर रखे हैं।  स्थानीय लोग मानते हैं कि पिछले 15 वर्षों से ये  पार्षद ना होते हुए भी जनता के लिए हमेशा खड़े रहे है ।

रांची नगर निगम चुनाव में शहरी मतदाता ‘किंग मेकर’ बनने को तैयार हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा निर्णायक साबित हो सकता है। दृष्टि नाव की वार्ड 31 के निवासियों से अपील है कि वे सक्रिय होकर मताधिकार का प्रयोग करें और ऐसे प्रतिनिधि चुनें जो वास्तव में विकास और सेवा के प्रति समर्पित हो।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now