झारखंड में नगर निकाय चुनाव का इंतजार खत्म : 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को मतगणना बैलट पेपर से होगा चुनाव

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का इंतजार खत्म : 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को मतगणना बैलट पेपर से होगा चुनाव

Share
Link copied

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (27 को आधिकारिक तौर पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य के सभी 48 शहरी निकायों में एक ही चरण में मतदान होगा।

चुनाव की प्रमुख तिथियां:मतदान:

23 फरवरी 2026 (सोमवार) – सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक।
मतगणना: 27 फरवरी 2026।
नामांकन शुरू: 29 जनवरी 2026।
नामांकन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026।
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 5 फरवरी 2026।
नाम वापसी: 6 फरवरी 2026 तक।
चुनाव चिन्ह आवंटन: 7 फरवरी 2026।

घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत लागू हो गई है।

इन चुनावों की खासियत:यह राज्य में ट्रिपल टेस्ट (OBC आरक्षण से जुड़ा) पूरा होने के बाद पहली बार होने वाले नगर निकाय चुनाव हैं।

कुल 48 निकाय शामिल हैं, जिनमें शामिल हैं:9 नगर निगम
20 नगर परिषद
19 नगर पंचायत

ये चुनाव 2020 से लंबित थे। कोरोना महामारी के कारण पहले स्थगित हुए, फिर OBC आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट से जुड़े कानूनी मुद्दों के चलते देरी हुई। झारखंड हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रक्रिया तेज हुई और आखिरकार आज ऐलान हो सका।

शहरी विकास पर बड़ा असर:नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर शहरों के विकास को दिशा देते हैं। इनके माध्यम से चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि स्वच्छता, पेयजल, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, नाली-सीवरेज, पार्क और अन्य नागरिक सुविधाओं का प्रबंधन करेंगे।

शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों नागरिकों के लिए ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।राजनीतिक दलों के लिए भी यह स्थानीय स्तर पर अपनी ताकत दिखाने का मौका है। हालांकि चुनाव दलिए आधार पर नही होगा फिर भी JMM, BJP, कांग्रेस सहित अन्य दल अब तेजी से तैयारियां शुरू कर देंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow