रांची सहित पूरे झारखंड का मौसम : शुष्क मौसम बने रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 13-15°C के आसपास
राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो सुबह के समय हल्की धुंध या shallow fog संभव, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के बीच रहेगा। हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलेगी, बारिश या गरज की कोई संभावना नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के खजाने से 10,000 करोड़ रुपये गायब ? विधायक सरयू राय ने लगाया गंभीर आरोप
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो राज्य के उत्तरी, दक्षिणी, मध्य और पूर्वी हिस्सों (जैसे जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू, हजारीबाग, देवघर आदि) में भी यही हाल रहेगा। दिन में धूप अच्छी निकलेगी, लेकिन रात और सुबह ठंड महसूस होगी। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री तक गिर सकता है, खासकर गुमला, लोहरदगा जैसे पठारी इलाकों में।















