शराबबंदी वाले गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी! 81 लोग हिरासत में, ₹2.91 करोड़ का सामान जब्त – डॉक्टर, बिल्डर, व्यापारी शामिल
अहमदाबाद : गुजरात के साणंद पुलिस ने बुधवार रात को एक लग्जरी वीकेंड होम पर हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापेमारी की। पार्टी निर्वाण ग्रीन्स (Nirvana Greens) में साणंद-नलसरोवर रोड पर आयोजित की जा रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड डाली और मौके से 81 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं। अधिकांश लोग अहमदाबाद के प्रतिष्ठित वर्ग से बताए जा रहे हैं – बिल्डर, व्यापारी, डॉक्टर और अन्य हाई-प्रोफाइल व्यक्ति।
यह पार्टी कथित तौर पर आदर्श अग्रवाल नामक व्यक्ति की 25वीं शादी की सालगिरह (wedding anniversary) मनाने के लिए रखी गई थी। पार्टी में विदेशी शराब, हुक्का और अन्य सामग्री का इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से विदेशी शराब और हुक्का सामग्री और 20 से ज्यादा लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। कुल जब्त सामान की अनुमानित कीमत ₹2.91 करोड़ बताया जा रहा है।
गुजरात एक शराबबंदी राज्य है, जहां शराब का सेवन और रखना गैरकानूनी है। पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
















