बोकारो के महुआ टांड में हाथियों का आतंक …दो दिनों के अंदर पांच को मार डाला जबकि चार गंभीर रूप से घायल है ।
बोकारो के महुआ टांड में हाथियों का आतंक …दो दिनों के अंदर पांच को मार डाला जबकि चार गंभीर रूप से घायल है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
File photo
बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक अब भयावह रूप ले चुका है. दो दिनों के अंदर अबतक पांच की जान जंगली हाथियों के द्वारा लिया जा चुका है और करीब 4 लोगो को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। आज भी बड़कीपुन्नू के करमाली टोला की ताजा घटना घटी जहां शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे हाथियों ने गांगपुर(महुआटांड़) में दादा और पोते की जान ले ली. वहीं, दो और बच्चों सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल है.
जानकारी के मुताबिक, हाथियों ने सोमर साव (50 वर्ष) और इसके 5 वर्षीय पोता अमन कुमार को मार डाला है. जबकि, मृतक सोमर की पोती राशि कुमारी (11 वर्ष), नाती राहुल कुमार (7 वर्ष) और समधन शांति देवी (60 वर्ष) को भी हाथियों ने निशाना बनाया है. ये तीनों गंभीर रूप से जख्मी हैं और एंबुलेंस की सहायता से सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है.
वही फॉरेस्ट विभाग ने अपील जारी करते हुए कहा है कि हमारी QRT टीमें दिन-रात आपकी जान बचाने और हाथियों को संभालने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगो से हाथ जोड़कर विनती की है कि संकट की इस घड़ी में टीम का सहयोग करें, न कि उन्हें बंधक बनाएँ या उनकी आलोचना करें।
















