वासेपुर डॉन प्रिंस खान का करीबी किशन गिरफ्तार: रांची से धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता!
वासेपुर डॉन प्रिंस खान का करीबी किशन गिरफ्तार: रांची से धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के रांची से धनबाद पुलिस ने वासेपुर के कुख्यात डॉन प्रिंस खान के करीबी अपराधी किशन खान उर्फ तसलीम खान को गिरफ्तार कर लिया। बरवाअड्डा थाना के कांड संख्या 297/2025 और 11/2026 में लंबे समय से फरार चल रहा यह बदमाश पुलिस और ATS के रडार पर था। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि SSP प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची में दबिश देकर उसे धर दबोचा।
पूछताछ में किशन ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल ली। खुलासा हुआ कि वह प्रिंस खान के गिरोह का अहम सहयोगी था। किशन झारखंड, बिहार और यूपी के व्यापारियों के मोबाइल नंबर प्रिंस को मुहैया कराता, जिससे रंगदारी वसूली आसान हो जाती। वह अपराधियों को आश्रय देता, पैसे लाता और रंगदारी की कमाई जमीन-धंधों में निवेश करवाता। इतना ही नहीं, वह झारखंड-बिहार का कुख्यात गौ तस्कर भी रहा, किसन खान के गिरोह झारखंड-बिहार-UP बॉर्डर पर बड़ा रैकेट चलाता रहा है। 2024 में पुलिस ने दबिश दे इसके 50+ गायें जब्त किए थे जिसे बंगाल के रास्ते बंगलादेश भेजा जा रहा था.
उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। किशन की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई।
पिछले दिनों ATS की टीम उसके कुर्मीडीह स्थित घर पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। अब ATS भी इस कुख्यात अपराधी से पूछताछ कर सकती है। एसपी ने कहा, “अपराधियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।”
कौन है प्रिंस खान? केस स्टडी
वासेपुर का यह डॉन प्रिंस खान उर्फ मोहम्मद शहाबुद्दीन खान झारखण्ड के वासेपुर का सबसे खतरनाक अपराधी है।यह गैंगस्टर कोयला माफिया, रंगदारी, हत्या के मामलों में वांछित है। 2020 से अब तक दर्जनों व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी वसूली। किशन जैसे सहयोगी व्यापारियों के नंबर सप्लाई करते थे। 2023 में वासेपुर में दो व्यापारियों की हत्या का मुख्य आरोपी।बताया जाता है कि प्रिंस खान सऊदी अरब से अपना गिरोह को हैंडल करता है, इस पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिससे वैश्विक गिरफ्तारी संभव।
बहरहाल किशन की गिरफ्तारी से प्रिंस के गिरोह पर बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब उसके ठिकानों पर दबिश तेज कर रही और लगता है वासेपुर डॉन के पतन की यह शुरुआत है.

















