टाना भगत संघ की गुमला जिला समीति के प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौपा.

Share
Link copied

Team Drishti.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से नेतरहाट में आज भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ की गुमला जिला समीति के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर मांग पत्र सौपा। उन्होंने सी एन टी एक्ट 1908 के तहत टाना भगतों के लिए जिन अधिकारों का प्रावधान किया गया है, उसे देने की दिशा में पहल करते का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।

टाना भगत संघ की गुमला जिला समीति के प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौपा.

उन्होंने टाना भगतों के सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए सरकार से पहल करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस दिशा में उचित कारवाई करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने वालों में समिति के अध्यक्ष श्री जीता टाना भगत, सचिव श्री बिरसा टाना भगत और उपाध्यक्ष श्रीमती मनिया टाना तथा अन्य शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow