छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य.

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : विश्वास, त्याग, तपस्या और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत अनुसेविका श्रीमती चंदा देवी के परिवार के साथ सुबह अर्घ्य में शामिल हुए।
इस दौरान उपायुक्त ने हृदला कुंड तट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के पश्चात उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सूर्य देव अपनी असीम ऊर्जा से सभी के जीवन को प्रकाशवान एवं ऊर्जावान बनाएं, यही कामना करता हूं।

छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य.

शनिवार की सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। छठ घाटों पर सुरक्षा व सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। महापर्व छठ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम किये गए थे। इसके अलावा सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी को घाटों पर तैनात किया गया था। अहले सुबह से जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्य पर मुस्तैद दिखे। साथ ही शिवगंगा सरोवर एवं नंदन पहाड़ तालाब में एनडीआरएफ के जवानों की टीम भी सुबह से अपने चिन्हित स्थल पर प्रतिनियुक्त दिखे।

छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य.

इससे पहले उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कोविड नियमों के अनुपालन को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ पूजा समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं से नियमों के अनुपालन के साथ जिला प्रशासन के सहयोग की अपील की गई।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावे परमेश्वर मुंडा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now