गिरीडीह के बिरनी में नक्सलियो की धमक, जलाया निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी, मिक्सर मशीन और जेनरेटर.

गिरीडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : गिरिडीह नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा ली है, फिलहाल मामला गिरिडीह जिले के नक्सल प्रभावित बिरनी प्रखंड के टोको धर्मपुर की है जहां एक पुल निर्माण कार्य में लगे कंपनी के जेसीबी मिक्सर मशीन और जरनेटर को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया.

दरअसल यह घटना शुक्रवार की रात 8:00 से 9:00 के बीच घटित हुई है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों का एक जत्था जिसमें दर्जनों नक्सली शामिल थे ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ है अथवा उपद्रवी तत्वों का. वही इस घटना के विषय में आधिकारिक रूप से स्थानीय प्रशासन अथवा जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कोई बयान नहीं आया है परंतु कयास लगाया जा रहा है कि यह नक्सलियों के द्वारा ही वारदात को अंजाम दिया गया होगा.

फिलहाल पुलिस इस घटना के जांच में जुड़ चुकी है वास्तविकता क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा. परंतु निर्माण कंपनी में कार्यरत लोगों के अनुसार दर्जनों की संख्या में आए लोगों द्वारा अमानवीय व्यवहार करते हैं एक जेसीबी मशीन एक मिक्सर मशीन तथा साइड में रखे जेनरेटर, मिक्सर मशीन, को इन लोगों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया. फिलहाल जो भी हो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कारनामा नक्सलियों द्वारा किया गया हो है अथवा उपद्रवी तत्वों का.

बता दें कि पूर्व में इस तरह की कई घटनाएं हुई है जिस में नक्सलियों के द्वारा ही घटित की गई थी. फिलहाल ताजा मामला कुछ दिन पूर्व डुमरी प्रखंड के कल्हाबार में बन रहे हैं डिग्री कॉलेज में भी नक्सलियों द्वारा इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें एक नक्सली को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इस घटना में नक्सलियों द्वारा लेवी की मांग की गई थी लेवी नहीं मिलने के कारण इस प्रकार की घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया जाता आ रहा है. कयास लगाया जा रहा है कि बिरनी की टोको धर्मपुर में जो घटना घटित हुई है वह भी नक्सलियों द्वारा ही अंजाम दिया गया हो संभावना जताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी द्वारा नक्सलियों को लेवी नहीं मुहैया करवाया गया होगा जिसके कारण गुस्साए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now