नौकरी के लिए एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतारा.
Team Drishti
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में सीसीएल वर्कशॉप के सीनियर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर कर लिया है। पुलिसिया जांच में पता चला कि कृष्णा राम की हत्या उसके ही बड़े बेटे भोला राम ने बड़े ही पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, चाकू के साथ कृष्णा राम से लूटा गया एटीएम कार्ड, मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

भोला राम ने अपनी स्वीकृति बयान में पुलिस को बताया कि पिता के मौत के बाद अनुकंपा के आधार में सीसीएल में नौकरी पाने के लिये, मैने अपने पिता की हत्या की है। हालांकि शुरुआती दौर में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन पतरातू एसडीपीओ बरकाकाना ओपी प्रभारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बनी टीम ने टेक्निकल टीम की मदद से पूरे कांड का खुलासा कर लिया है, इसके साथ ही साथ हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, चाकू के साथ-साथ कृष्णा राम से लूटा गया एटीएम कार्ड, मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक कृष्णा राम की शव 19 नवंबर को अहले सुबह पुलिस ने मृतक के आवास से खून से लथपथ बरामद किया था।

















