20201121 172843

छठ पूजा गाइडलाइन का विरोध करनें वाले भाजपा के अधिकतर नेता घरों में ही छठ मनाते नजर आये.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव ने कहा, छठ महापर्व के दौरान सरकार द्वारा जारी फैसले पर जो लोग सवाल उठा रहे थे, वे लोग आज कटघरे में है। क्योंकि भाजपा के ऐसे अधिकतर नेता घरों में ही छठ मनाते नजर आये। जबकि ये नेता छठ पर्व से पहले राज्य के लोगों को धर्म के नाम पर बरगलाने और भड़काने का काम कर रहे थे। वहीं सुप्रीयो भट्टाचार्या ने कल होने वाले झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस को लेकर भी भाजपा पर कई सवाल खड़े किए।

गौरतलब है कि छठ पूजा को लेकर सरकार के तरफ से गाइडलाइन जारी की गई थी कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी घर में ही छठ पूजा करें, लेकिन राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ बीजेपी और कई हिन्दू संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया था। भारी विरोध को देखते हुए सरकार को छठ पूजा के गाइडलाइन में संशोधन करना पड़ा था।

Share via
Share via