20260309 201128

सरना समिति ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद : हेरीटेज सिटी सह संग्रहालय के लिए आभार, सरहुल पर्व पर आमंत्रित

सिमडेगा : केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत एवं अन्य सदस्यों ने उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह से मुलाकात कर जिले की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के लिए आभार व्यक्त किया। समिति ने पुराने अनुमंडल कार्यालय (वर्ष 1915 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित) को हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम (भाव संग्रहालय) के रूप में विकसित करने की पहल की सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समिति के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से जिले की पारंपरिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रशासन की इस पहल से सिमडेगा को एक समृद्ध म्यूजियम मिलना सराहनीय है। इससे जिले का इतिहास, संस्कृति, पारंपरिक वस्तुएं सुरक्षित रहेंगी और नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ सकेगी।

मुलाकात के दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सूचित किया कि उनके पास कई प्राचीन एवं पारंपरिक वस्तुएं उपलब्ध हैं, जिन्हें वे संग्रहालय में दान करने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर सरना समिति ने उपायुक्त कंचन सिंह को सरहुल पर्व के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया। सरहुल का यह प्रमुख त्योहार सिमडेगा में भव्य पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। उत्सव सलडेगा चौक स्थित सरना स्थल पर पूजा-अर्चना से शुरू होता है और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झूलन से चौक स्थित सरना स्थल पर समापन होता है।

Share via
Share via