जंगल में महुआ चुनते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न पंचायत के केरकी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी 58 वर्षीय राजदेव पासवान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि राजदेव पासवान जंगल में महुआ चुनने के लिए गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया और गोली मारकर मौके पर ही उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण व्यक्तिगत रंजिश या लूटपाट जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी और पूछताछ जारी है। इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की अपील की है। पांकी थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
















