छठ महापर्व पर घर जाने को लेकर ट्रेनों मे भारी भीड़: बिहार जाने वाले यात्री भिड़े, मारपीट का वायरल वीडियो
छठ (chath) महापर्व पर घर जाने को लेकर ट्रेनों मे भारी भीड़: बिहार जाने वाले यात्री भिड़े, मारपीट का वायरल वीडियो

Viral- छठ महापर्व की चहल-पहल में बिहार (bihar) की ओर दौड़ रही ट्रेनें युद्धभूमि बन गईं! दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे महानगरों से अपनों के पास लौट रहे लाखों बिहारी खचाखच भरी जनरल-स्लीपर कोच में चढ़ने को तरसते नजर आए। इसी त्रासदी के बीच एक ट्रेन में यात्रियों के बीच झड़प हो गई—धक्कामुक्की से शुरू हुई उलझन मारपीट तक पहुंच गई।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो रोंगटे खड़े कर देता है:
भीड़ के बीच चीखें, लात-घूंसे और अफरा-तफरी का नजारा। यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात जुटे चप्पल तक उछाल दिए, जबकि ट्रेन धनबाद स्टेशन पर ख़डी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले, लेकिन सवाल वही—रेलवे की तैयारी क्यों फेल?

















