रामनवमी पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

रामनवमी पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

Share
Link copied

रांची, 27 मार्च : रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित प्राचीन श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

दंपति ने मंदिर में भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान हनुमान की आराधना की तथा राज्य की उन्नति, सुख-शांति, समृद्धि और समस्त झारखंडवासियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूजा के बाद कहा कि रामनवमी का पर्व आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सत्य, धर्म और सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में रामनवमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा वातावरण पावन हो रहा है।यह परंपरा मुख्यमंत्री परिवार की आस्था और लोक संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।