वर्दी में ठुमके .. धनबाद पुलिस अफसर का 'पलंग सागवान' डांस वीडियो वायरल, वर्दी में भोजपुरी ठुमका ..क्या ये पुलिस मैनुअल का उलघन !

वर्दी में ठुमके .. धनबाद पुलिस अफसर का ‘पलंग सागवान’ डांस वीडियो वायरल, वर्दी में भोजपुरी ठुमका ..क्या ये पुलिस मैनुअल का उलघन !

Share
Link copied

वर्दी में ठुमके .. धनबाद पुलिस अफसर का ‘पलंग सागवान’ डांस वीडियो वायरल, वर्दी में भोजपुरी ठुमका ..क्या ये पुलिस मैनुअल का उलघन !

वर्दी में ठुमके .. धनबाद पुलिस अफसर का 'पलंग सागवान' डांस वीडियो वायरल, वर्दी में भोजपुरी ठुमका ..क्या ये पुलिस मैनुअल का उलघन !

ड्यूटी पर डांस का अनोखा नजारा! झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल का भोजपुरी गाने ‘टूट जाई राजा जी पलंग सागवान के’ पर ठुमकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वर्दी में मंच पर थिरकतीं अलिशा का यह वीडियो देखते ही बनता है—लेकिन सवालों का सैलाब भी ला रहा है।

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। सैकड़ों महिलाओं और युवतियों के बीच थाना प्रभारी वर्दी धारण किए भोजपुरी हिट नंबर पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। गाने की फूहड़ अंदाज वाली धुन ने इसे और कंट्रोवर्शियल बना दिया, जो अक्सर अश्लील श्रेणी में गिना जाता है।

स्थानीय बहस छिड़ी: एक तरफ लोग कह रहे हैं, “पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी क्या यही है? वर्दी का अपमान!” वहीं समर्थक बोले, “सामाजिक उत्सव में भागीदारी सामान्य है, इसे तूल न दो।” वीडियो ने पुलिस विभाग की इमेज पर सवाल उठाए हैं—क्या ड्यूटी पर ऐसा ठुमका उचित है?

पुलिस महकमे से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। क्या होगी कार्रवाई, या नजरअंदाज? फिलहाल, यह वीडियो धनबाद से नेशनल स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज और मीम्स की बाढ़ आ गई है!

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।