20260330 192909

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, यौन शोषण के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

रांची : कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष रमा खलखो ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यौन शोषण और रेप जैसे गंभीर मामलों में अपने नेताओं और प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में रमा खलखो ने दावा किया कि वर्तमान में भाजपा के 44 सांसदों और विधायकों पर यौन शोषण से जुड़े मामले दर्ज हैं, लेकिन पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है।

उन्होंने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में भी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर दोषियों को बचाने की कोशिश की गई। इसके अलावा गोवा में 30 नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार और महाराष्ट्र में एक धर्मगुरु पर कई यौन शोषण के आरोप होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने को भी उन्होंने भाजपा की शह बताया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है, जिसमें बेटियों की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और भाजपा के कथित ‘चाल-चरित्र’ को देशभर में उजागर करेगी।

रमा खलखो ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी।

Share via
Share via