20260331 172916

वाराणसी में दिव्यांग बच्चों के लिए 2 अप्रैल को निःशुल्क ऑटिज्म चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

वाराणसी: दिव्यांग बच्चों और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए वाराणसी में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को निःशुल्क ऑटिज्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, अघोरेश्वर घाट, गंगातट, पड़ाव स्थित पवित्र प्रांगण में आयोजित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव, वाराणसी के सौजन्य से किया जा रहा है। शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा, जिसमें बच्चों को पूरी तरह नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिविर में उन बच्चों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा जो जन्म से दिव्यांग हैं, बोलने या सुनने में असमर्थ हैं या ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी (CP) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई है।

संस्थान में पहले से ही प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, ऑस्टियोपैथी, फिजियोथेरेपी, न्यूरोथेरेपी, दंत चिकित्सा, एक्यूपंक्चर और कायरोप्रैक्टिक जैसी आधुनिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस केंद्र का उद्घाटन 12 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा, संस्था के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की उपस्थिति में किया गया था।

शिविर में आने वाले अभिभावकों और बच्चों के लिए संस्था की ओर से पड़ाव चौराहे से केंद्र तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 9153396661, 7355549860, 8299342231

संस्था ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य के लिए इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share via
Share via