बिहार में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: अब BJP का मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा!

बिहार में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: अब BJP का मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा!

Share
Link copied

पटना : बिहार की राजनीति में 20 साल बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भाजपा अब अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल कैबिनेट बैठक के बाद पद से इस्तीफा दे देंगे। NDA की नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें भाजपा के सहयोग से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते थे, अब नीतीश कुमार के सहयोग से भाजपा का सीएम बनेगा।

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अब बिहार में बीजेपी मॉडल देखने को मिलेगा। पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार की सोच और योजनाओं ने बिहार को दिशा दी। कई योजनाएं राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहीं, लेकिन भाजपा अपनी नई योजनाओं को पूरी तरह लागू नहीं कर पाती थी। अब भाजपा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में केंद्र की नीतियों को आसानी से लागू किया जाएगा और नई पहलें शुरू होंगी।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार चल रही थी, लेकिन अब सत्ता की कमान सीधे भाजपा के पास आएगी। यह पहला मौका होगा जब भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बैठाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी समेत कई भाजपा नेताओं के नाम सीएम पद के लिए चर्चा में हैं। नीतीश कुमार की राज्यसभा यात्रा और उनके इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति नई दिशा लेगी। उन्होंने खुद कहा है कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश मॉडल के बाद अब विकास, सुशासन और केंद्र की योजनाओं पर जोर दिया जाएगा। बिहार में भाजपा अपनी राष्ट्रीय नीतियों जैसे डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को और तेजी से लागू कर सकेगी। यह बदलाव बिहार के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। जनता अब नई सरकार से तेज विकास, रोजगार और बेहतर सुशासन की अपेक्षा कर रही है।

कल कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। उसके तुरंत बाद नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। भाजपा के शीर्ष नेता इस प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। बिहार के इस राजनीतिक बदलाव पर नजरें पूरे देश की हैं। क्या नया मुख्यमंत्री बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा? समय बताएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।