hemant-soren-engaged-public-service-even

मातृशोक के बीच भी जनसेवा में जुटे रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में सुनीं लोगों की समस्याएं

Share
Link copied
hemant-soren-engaged-public-service-even
hemant-soren-engaged-public-service-even

रामगढ़: मां के निधन से गहरे दुख के बीच भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करते नजर आए। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी फरियाद सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और आत्मीयता के साथ उनकी परेशानियों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Durga puja
Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि अपनी फरियाद लेकर आने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश होकर वापस नहीं लौटना पड़े।

मातृशोक की इस कठिन घड़ी में भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनने की मुख्यमंत्री की पहल ने जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामने रखा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।