दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

सिमडेगा: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सिमडेगा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के तरीके बताए गए। एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने, वाहन जांच तेज रखने और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा पंडाल समितियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।
एसपी ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी सूचना को सत्यापन के बिना साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। मॉक ड्रिल में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रणवीर सिंह, परिचारी प्रवर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।

हेमंत सोरेन से मिले सांसद, विधायक और जशपुर राजपरिवार के सदस्य, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के…

मातृशोक के बीच भी जनसेवा में जुटे रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में सुनीं लोगों की समस्याएं
रामगढ़: मां के निधन से गहरे दुख के बीच भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करते नजर आए।…
















