रांची सहित पूरे झारखंड में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में मुख्यतः साफ आसमान रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी और उमस महसूस होगी। रांची के मौसम की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 37°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहेगा। उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम हवा चल सकती है। दिन भर धूप छाए रहने की संभावना है, हालांकि हल्की धुंध या धुआं भी दिख सकता है।
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो राज्य के अधिकांश जिलों में सूखा और गर्म मौसम रहेगा। कुछ जिलों में तापमान 38-42°C तक पहुंच सकता है। उत्तर-पूर्वी झारखंड (देवघर, धनबाद, दुमका आदि) में अधिकतम 37-39°C, उत्तर-पश्चिमी झारखंड (कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू) में अधिकतम 39-42°C (सबसे गर्म), मध्य झारखंड (रांची, खूंटी, बोकारो) में 36-39°C और दक्षिणी झारखंड (जमशेदपुर, सिंहभूम क्षेत्र) में 40-42°C तक तापमान रहेगा।
मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले 3-4 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी, उसके बाद कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बढ़ती गर्मी पानी ज्यादा पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधी धूप से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


















