सिमडेगा कृषि विभाग बना किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत, मॉडल कार्यालय के रूप में उभरा

सिमडेगा कृषि विभाग बना किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत, मॉडल कार्यालय के रूप में उभरा

सिमडेगा कृषि विभाग बना किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत, मॉडल कार्यालय के रूप में उभरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा जिले का कृषि विभाग कार्यालय अब पारंपरिक सरकारी दफ्तर की छवि से बाहर निकलकर किसानों के लिए सीखने और प्रेरणा का केंद्र बन गया है। विभाग ने इसे एक मॉडल कृषि कार्यालय के रूप में विकसित किया है, जहां आधुनिक खेती की तकनीकों को बेहद सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यालय परिसर को इस तरह सजाया और विकसित किया गया है कि यहां आने वाले किसान आसानी से नई-नई कृषि तकनीकों को समझ सकें। दीवारों पर बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण का संदेश दे रही हैं, जिससे किसानों में जागरूकता बढ़ रही है।

इस मॉडल कार्यालय की खासियत यहां स्थापित टपक (ड्रिप) और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के मॉडल हैं। इन आधुनिक तकनीकों के जरिए किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि खेती की लागत भी कम हो रही है।

जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने बताया कि यह पहल किसानों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल कार्यालय के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कृषि को आकर्षक और उन्नत बनाने के लिए छोटे-छोटे स्तर पर भी नवाचार किए जा रहे हैं। विभिन्न फसलों की खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी सराहना स्थानीय लोग भी कर रहे हैं।

अब यह कृषि कार्यालय किसानों के लिए एक प्रेरणा केंद्र बनता जा रहा है, जहां वे न सिर्फ नई जानकारी हासिल कर रहे हैं, बल्कि आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए भी उत्साहित हो रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now